##VIDEO

आज दोपहर सरायकेला जिले में आसमान में काले घने बादल छा गए और लगातार एक घंटे तक मूसलाधार बारिश ,तेज हवा और वज्रपात हुई . एक तरफ जहां लोगों को तेज बारिश से भीषण गर्मी से राहत मिली है वहीं दूसरी तरफ तेज आंधी बारिश और ब्रजपात से व्यापक क्षति पहुंची है.

गम्हरिया प्रखंड के डुमरा पंचायत अंतर्गत रायपुर गांव के कांकि कुली गांव में देर शाम तेज आंधी तूफान के साथ हुए वज्रपात से एक घर में आग लग गई. आपको बता दें कि कांड्रा थाना अंतर्गत
डुमरा पंचायत के रायपुर गांव अंतर्गत कांकिकुली गांव में

विलम मांझी के घर के पुआल और खपड़े के घर के ऊपर बिजली गिर गई जिस कारण उनके दोनों घर में आग लग गई और देखते ही देखते उनका दोनों घर जल कर खाक हो गया.


गनीमत यह रही कि विलम मांझी और उनकी धर्मपत्नी रेमोणी किस्कू उस समय घर पर नहीं थी वरना बड़ी दुघर्टना घट सकती थी. स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया.

वहीं विलम मांझी ने बताया कि जिस समय यह घटना हुई उस वक्त वह घर पर नहीं थे . उन्होंने कहा कि बिजली के घर में गिरने के कारण उनका पुआल और खपड़ा का घर दोनों जलकर खाक हो गया है. वहीं विलम मांझी ने प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है.
