
प्रतिनिधि, नोवामुंडीनोवामुंडी-जगन्नाथपुर मुख्य मार्ग पर बड़ा नंदा के समीप मुख्य सड़क पर आयरन लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र की है।ट्रक के सड़क पर पलटने से मार्ग पर आवागमन प्रभावित होने की आशंका है। हादसे के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फिलहाल ट्रक पलटने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।घटना में किसी के हताहत होने या घायल होने की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
