
##VIDEO
जिला सरायकेला खरसावां के कांड्रा पंचायत अंतर्गत कांड्रा स्टेशन चौक से कांड्रा रेलवे स्टेशन जाने वाली सड़क बारिश के पानी से काफी जर्जर हो गई है ।बता दें कि लगातार दो दिन से हो रही मूसलाधार पानी के कारण कांड्रा स्टेशन जाने वाली सड़क मार्ग में पानी का जमाव हो गया है।


जिसके कारण लोगों को चलने में काफी मुश्किल हो रही है।पानी के सड़क में इस तरीके से जमा रहने के कारण कोई बड़ी दुर्घटना भी हो सकती है।आपको बताते चलें कि कांड्रा स्टेशन चौक से कांड्रा रेलवे स्टेशन जाने वाली सड़क मार्ग कांड्रा के लोगों की जीवन रेखा मानी जाती है।

ज्ञात हो कि इसी रास्ते से होकर प्रतिदिन हजारों की संख्या में रेल यात्री आना-जाना करते हैं, सिर्फ रेलयात्री ही नहीं बल्कि उस क्षेत्र में रहने वाले लोग ही इस सड़क मार्ग का प्रयोग करते हैं।इतनी जोरदार बारिश होने के कारण सड़क पर पानी जमा रहता है।सड़क की हालत इतनी बदतर हो गई है कि राहगीर गिरते पड़ते स्टेशन की ओर जाते हैं। दूसरी तरफ, कांड्रा स्टेशन चौक स्थित हरिश्चंद्र विद्या मंदिर स्कूल में भी बारिश का पानी जमा हो गया है। पुरा बारिश का पानी स्कूल के परिसर में जमा हो गया है।

वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले 20 वर्षों से इस सड़क का निर्माण नहीं हो सका है।जिसके कारण इस सड़क की स्थिति बहुत ही खराब है।
