
जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में गुरुवार को सेना की गाड़ी 400 फीट गहरी खाई में गिर गई, जिसमें 10 जवानों की मौत हो गई और 11 घायल हो गए। घायलों को एयरलिफ्ट कर उधमपुर मिलिट्री हॉस्पिटल भेजा गया है।उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने हादसे पर दुख जताया है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भी शहीद जवानों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।गाड़ी में 21 जवान सवार थे, जो डोडा से ऊपरी पोस्ट पर जा रहे थे। हादसा भद्रवाह-चंबा इंटरस्टेट रोड पर खन्नी टॉप के पास हुआ।
