
कांड्रा में श्री श्री सार्वजनिक सरस्वती पूजा यंग बॉयज क्लब लाहकोठी द्वारा आयोजित भव्य पूजा पंडाल का उद्घाटन समाजसेवी सह मुख्य अतिथि राम महतो ने किया। इस अवसर पर क्लब के सदस्यों ने उनका पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। राम महतो ने कहा कि माँ सरस्वती की कृपा से ज्ञान और बुद्धि की प्राप्ति होती है। उन्होंने क्लब के सदस्यों को पूजा के आयोजन के लिए बधाई दी और कहा कि इस तरह के आयोजन से समाज में एकता और समरसता का संदेश जाता है। पूजा पंडाल में माँ सरस्वती की भव्य मूर्ति स्थापित की गई है, और श्रद्धालुओं के लिए विशेष भोग का आयोजन किया गया है।
पूजा पंडाल का उद्घाटन करने के बाद राम महतो ने कहा कि माँ सरस्वती की कृपा से सभी को ज्ञान और बुद्धि की प्राप्ति हो, और समाज में शांति और समृद्धि का वातावरण बने। वही मौके पर मुख्य रूप से समाजसेवी सह मुख्य अतिथि राम महतो. संरक्षक सुधीर चंद्र महतो, प्रेस मीडिया प्रभारी दुर्गा राव, कमेटी के अध्यक्ष विशाल यादव, उपाध्यक्ष कृष्णा मुर्मू, कोषाध्यक्ष अमातूश देवगम, वही सदस्यों में मुख्य रूप से बबलू महतो छोटू महतो,प्रकाश, जोगेन,करण मुंडा रवि नायक,अजीत मंडल,विनोद कालिंदी,सूरज कर,प्रेम तांती, बाबूलाल, अनिल चंद्र, शाहिल, रामु महतो उपस्थित थे
