
पद्मावती जैन सरस्वती शिशु मंदिर, नोवामुण्डी पद्मावती जैन सरस्वती शिशु मंदिर, नोवामुण्डी में दीपावली के पावन एवं शुभ अवसर पर भव्य झांकी का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर स्थानीय विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा पालित ने दीप प्रज्ज्वलित कर झांकी का शुभारंभ किया। विद्यालय के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण एवं हनुमान जी के मनमोहक स्वरूप धारण कर आकर्षक झांकी प्रस्तुत की।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपनी सुंदर प्रस्तुति के माध्यम से भगवान श्रीराम के अयोध्या आगमन एवं दीपावली के पावन प्रसंग को जीवंत कर दिया। पूरे विद्यालय का वातावरण भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण हो उठा।
इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं एवं नैतिक मूल्यों के प्रति सम्मान और जागरूकता उत्पन्न करना था।

इस प्रकार दीपावली का यह उत्सव सभी के लिए आनंद, उमंग, प्रकाश और खुशियों का संदेश लेकर आया।
तमसो मा ज्योतिर्गमय — अंधकार से प्रकाश की ओर।
