
नोवामुंडी। पश्चिमी सिंहभूम जिले के नोवामुंडी वन क्षेत्र में हाथियों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला टांकुरा का है, जहां एक हथिनी मृत अवस्था में मिला है। हथिनी का शव मिलने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया है।सूचना मिलते ही वन विभाग की कियू आर टी टीम घटनास्थल के लिए पहुँच गई है। फिलहाल हथिनी की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है, आस पास कही बिजली तार भी नही है जहर खाने की आसंका है वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच करेगी।गौरतलब है कि करीब एक सप्ताह पहले बालजोड़ी गांव में कुएं में डूबने से एक हथिनी की मौत हो गई थी।

वहीं, इससे पहले भं न गांव में एक गर्भवती हथिनी समेत तीन हाथियों की मौत हो चुकी है।लगातार सामने आ रही हाथियों की मौत की घटनाओं ने वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्षेत्र में एक के बाद एक हाथियों की मौत से स्थानीय लोगों में भी चिंता व्याप्त है। अब टांकुरा में मिले हाथी के शव के बाद वन विभाग की जांच और मौत के कारणों का खुलासा होने का इंतजार है।
