नोवामुंडी वन क्षेत्र के लेपांग गांव के पास गुरुवार शाम जंगली हाथियों का झुंड सड़क पार करता दिखाई दिया। हाथियों को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जुट गई। कुछ लोग जान जोखिम में डालकर हाथियों के करीब पहुंचकर उन्हें छेड़ने लगे।


वहीं, टाँकुरा गांव में भी हाथियों की चिंघाड़ सुनाई देने पर ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ड्रोन से हाथियों की तलाश में जुट गई। पिछले एक महीने से अधिक समय से हाथियों का झुंड क्षेत्र में उत्पात मचा रहा है और धान की फसलों को नुकसान पहुंचा रहा है।
