
महापौर ने कहा कि शीघ्र ही शवदाह का निर्माण कार्य प्रारंभ होगा।
नैनी-प्रयागराज/ देवरख के सामाजिक कार्यकर्ता बबलू पांडे के द्वारा अपने पिता स्वर्गीय रामनरेश पांडे की स्मृति में शवदाह के लिए 6 बिस्सा जमीन नगर निगम को अपनी निजी जमीन स्वेच्छा से दान कर दिया।
नगर निगम सदन में महापौर से पार्षद मयंक यादव ने कई बार सदन में इस बात की चर्चा कर माग की घाट पर शवदाह की बहुत जरूरत है महापौर से सिफारिश की। इस माग को देखते हुए देवरख निवासी
बबलू पांडे ने अपनी भूमि स्वतह देने की इच्छा प्रकट की समाज के लिए अपनी भूमि जमीन दान देने को कहा वह समाज के हित को आगे आए और जमीन की रजिस्ट्री नगर निगम को सुपुर्द कर दी। इस पुनीत कर के लिए उनको पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्रम,मोमेंटो से स्वागत वंदन अभिनंदन किया गया इस अवसर पर वरिष्ठ पार्षद मयंक यादव,सुविख्यात समाजसेवी व भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविन्दर सिंह,भाजपा नेता राजेश थापा,सेक्टर प्रभारी भाजपा प्रदीप तिवारी,सुधीर प्रजापति, विवेक पुरी,कार्तिकेय पुरी सहित स्वागत कार्यक्रम का कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख संजय श्रीवास्तव ने संचालन किया।
