##VIDEO

गम्हरिया प्रखंड के डुमरा पंचायत अंतर्गत रायपुर गांव के कांकि कुली गांव में बीते शुक्रवार को अचानक आई आंधी-तूफान और वज्रपात हुआ। वहीं भीषण आंधी पानी और वज्रपात के कारण विलम मांझी के मचान पर बिजली गिर गई जिससे दो मचान में आग लग गई . वज्रपात से घर में लगे खपड़े और घर के अंदर रखे पुआल में आग लग गयी और देखते ही देखते वह जल कर राख ही गया . गनिमत तो यह रही कि उस समय विलन मांझी और उनकी धर्मपत्नी घर पर नहीं थी, वरना बड़ी दुघर्टना घट सकती थी. आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश से गर्मी में कुछ राहत तो मिली लेकिन क्षेत्र में काफी नुकसान हुआ. जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया. वहीं सूचना पर डुमरा पंचायत की मुखिया पियों हांसदा और झारखण्ड मुक्ति मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राम हांसदा,पीड़ित के घर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मिले.डुमरा पंचायत की मुखिया पियों हांसदा और झारखण्ड मुक्ति मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राम हांसदा ने कहा कि पीड़ित परिवार की हर संभव मदद की जाएगी. साथ ही उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को मुआवजा भी दिलाया जाएगा ताकि वज्रपात के कारण जो क्षती हुई है वह पूरी हो सके.वहीं पीड़ित परिवार ने सीओ के नाम आवेदन देकर मुआवजा की मांग की.

इस खबर को भी देखें
*नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके सब्सक्राइब करें।*
👇👇👇👇👇👇👇
https://youtube.com/@sancharbharatnews2849
