
कांड्रा पुलिस ने चोरी की हुई ट्रक संख्या OD11B5006 को चाडरी पहाड़ के पास दुर्घटनाग्रस्त अवस्था में आज दिन के लगभग 11:00 बजे बरामद किया .कांड्रा थाना प्रभारी पास्कल टोप्पो ने बताया कि ट्रक संख्या OD11B5006 बड़बिल से आयरन लेकर कांड्रा किसी निजी कंपनी में आया था. वहीं आयरन कंपनी में पहुंचाने के बाद खलासी ट्रक लेकर गुप्ता पैट्रोल पम्प के समीप रात्रि को विश्राम करने लगा। रात्रि को अज्ञात चोर ने खलासी को ट्रक से उतार दिया और ट्रक लेकर फरार हो गया.

वहीं भागने के क्रम में ट्रक चाडरी पहाड़ के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसे कांड्रा थाना ने जब्त कर लिया। ज्ञात हो की कांड संख्या 34/23 दिनांक 27/04/023 को प्राथमिकी दर्ज कराया गया था बता दें कि 21अप्रैल दिन शुक्रवार को कांड्रा थाना प्रभारी पास्कल टोप्पो ने अपराधों पर अंकुश लगाने का संकल्प लेकर प्रभारी का पदभार ग्रहण किया था । जिसमें वो काफी शीघ्रता से कामयाब होते नजर भी आ रहे हैं।
