
गम्हरिया जेवियर स्कूल में शैक्षणिक वर्ष 2022-23 के प्रतिभाओं के सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें कक्षा एक से लेकर बारहवीं तक के सभी होनहार छात्र- छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि आरएसबी ट्रांसमिशन इंडिया लिमिटेड के प्लांट एचआर हेड जया सिंह, विशिष्ट अतिथि आरएसबी ट्रांसमिशन इंडिया लिमिटेड के ही मौसमी गिरी, सोमा महतो और अनीता गुरलुंग मौजूद थी। स्कूल के प्रिंसिपल फादर डॉ टोनी राज एसजे ने शैक्षणिक सत्र 2022-2023 का रिपोर्ट कार्ड अभिभावकों और बच्चों के सामने रखा और स्कूल के उत्कृष्ट कार्यों की चर्चा की।

मुख्य अतिथि जया सिंह ने कहा कि किसी भी छात्र को पुरस्कार मिलना भविष्य के लिए एक उम्मीद की किरण है, जिन्होंने सीमित साधनों में यह सफलता अर्जित की है। यह अन्य छात्रों को संदेश देती है कि आप भी मेहनत कर अपने माता-पिता और विद्यालय का नाम रोशन करें। समारोह में कक्षा 1 से लेकर कक्षा बारहवीं तक के होनहार बच्चों को पुरस्कृत कर उनका हौंसला अफजाई किया गया।

स्कूल के बेहतरीन खिलाड़ियों को भी पुरस्कृत किया गया। इस दौरान स्कूल के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया जिसे देख अभिभावक मंत्रमुग्ध हो गए। इसे सफल बनाने में स्कूल के लाइस प्रिंसिपल फादर दयानिधि, सिस्टर रेशमी, सिस्टर अर्चना और ब्रदर अमलराज समेत अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं का अहम योगदान रहा।
