
गम्हरिया पुलिस ने टाटा स्टील लांग प्रोडक्ट्स कंपनी के डंपिंग यार्ड के पास से शनिवार को करीब 35 वर्षीय युवक का शव पेड़ में फंदे से झूलता बरामद किया। मृतक की पहचान अजय कुमार शर्मा के रूप में की गई, जो टाटा स्टील लांग प्रोडक्ट्स कंपनी के ठेका एजेंसी आर एस प्रोजेक्ट का ठेकाकर्मी था। वह छोटा गम्हरिया निर्मल पथ में किराए के मकान पर रहता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच में जुट गई है। फांसी लगाने की कारणों की जानकारी नहीं मिल पाई है।
