देखें:VIDEO##


आज कल सड़क दुघर्टना जैसे आम बात हो गई है. प्रतिदिन सड़क दुर्घटना में कितने लोगों ने अपनी जान गवाई है और न जाने कितने लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. अधिकतर सड़क दुघर्टना या तो यातायात नियम का पालन न करने के कारण होती है या तेज रफ्तार के कारण होती है । कुछ ऐसा ही मामला कांड्रा थाना अंतर्गत बिकानीपुर से आया है।

बिकानीपुर के समीप एक तेज रफ्तार ऑटो संख्या JH05BX- 6198 अकस्मात ही अनियंत्रित होकर पलट गई. हालांकि इस सड़क दुर्घटना में ऑटो का चालक बाल-बाल बच गया . बता दें कि ये ऑटो दुगनी से गम्हरिया कि ओर जा रहा था जिसमें गॉडफादर बीयर लोड था. सूचना मिलते ही कांड्रा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा ऑटो को अपने कब्जे में ले लिया.
