
बीते देर रात कांड्रा- सरायकेला मार्ग पर कांड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत शेन इंटरनेशनल स्कूल के समीप तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर बीच सड़क से उतर गया और झाड़ियों में जा समाया . घटना बीते देर रात की बताई जा रही है. आपको बता दें कि घटना से कोई हताहत नहीं हुई है .

मिली जानकारी के अनुसार टेलर जमशेदपुर से कांड्रा होते हुए सरायकेला की ओर जा रही थी जैसे ही वह शेन इंटरनेशनल स्कूल के समीप पहुँची कि टेलर अनियंत्रित होकर बीच सड़क से नीचे उतरकर झाड़ियो में जा समाई। वही कांड्रा थाना पुलिस ने टेलर को क्रेन के सहारे बाहर निकाला।
