
जमशेदपुर । दिवाली के दौरान पटाखों से होने वाली आंखों की चोटों से बच्चों को बचाने के लिए एसजीजीआई हॉस्पिटल लिमिटेड ने सुरक्षित आंखें, सुरक्षित दिवाली अभियान शुरू किया है जिसके तहत 15 वर्ष से कम उम्र के पटाखों से घायल बच्चों का देशभर में एसजीजीआई आई हॉस्पिटल के केन्द्रों पर सीएसआर के तहत मुफ्त इलाज किया जाएगा. यह अभियान 4 से 14 नवंबर तक देश के 95 से अधिक शहरों में स्थित 200 से ज्यादा केन्द्रों पर चलाया जा रहा है जिसमें प्राथमिक उपचार, आपातकालीन देखभाल और जरूरत पडने पर सर्जरी भी शामिल है। हालांकि चश्मे व ऑप्टिकल उत्पाद इस सुविधा में शामिल नहीं हैं. एसजीजीआई हॉस्पिटल के रीजनल सीआओ डा. नितेश कुमार सिंह व डा. अंजलि का शेखर ने बताया कि पटाखों से आंखों में चोट लगने पर समय पर विशेषज्ञ उपचार बेहद जरूरी है. इलाज में देरी से बच्चों की आंखों की रोशनी स्थायी रूप से जा सकती है. पिछले वर्ष दिवाली के दौरान एसजीजीआई केन्द्रों में 500 से अधिक बच्चों का इलाज
किया गया था.
