
विश्व मलेरिया दिवस पर मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गम्हरिया की ओर से जागरुकता रैली निकाली गई। जागरूकता रैली में काफी संख्या में स्वास्थ्यकर्मी और स्कूली बच्चे शामिल हुए। रैली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर से प्रारंभ होकर शांतिनगर, सतबोहनी समेत अन्य बस्तियों से होते हुए पुनः स्वास्थ्य केंद्र पहुंच कर समाप्त हुई। इस दौरान लोगों को मलेरिया फैलने के कारणों व उससे बचने के उपायों की जानकारी देते हुए उन्हें जागरुक किया गया। इसमें स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ प्रमिला कुमारी, मलेरिया निरीक्षक संतोष साहू समेत अस्पताल के चिकित्सक, एएनएम, स्वास्थ्यकर्मी व काफी संख्या में बच्चे शामिल रहे।
