
आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने निगम से बस्तियों के साथ- साथ सभी अपार्टमेंट व फ्लैट में भी समान रूप से टैंकर द्वारा जलापूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि निगम द्वारा टैंकर से जलापूर्ति की वार्ड वार सूची और समय एवं तिथि मीडिया में प्रकाशित की जाए, ताकि आम जनता को पानी के लिए घंटों इंतजार ना करना पड़े। उन्होंने कहा कि गंभीर जल संकट वाले क्षेत्रों की क्रमवार सूची बनाकर पानी टैंकर की संख्या और पानी की मात्रा निर्धारित की जाए। उन्होंने अपर नगर आयुक्त आदित्यपुर से प्रत्येक वार्ड में शीघ्रताशीघ्र 2-2 डीप बोरिंग पाइपलाइन सहित निगम के आंतरिक संसाधन से कराया जाए। उन्होंने यह भी मांग किया कि नगर निगम टैंकरों की संख्या और बढ़ाएं ताकि पेयजल संकट से जूझ रही जनता के समस्याओं का निदान हो सके।
