
आज रापचा पंचायत पूर्व मुखिया जवाहर महाली एवं राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण के राहुल देव महतो ने कांड्रा थाना प्रभारी पास्कल टोप्पो को ज्ञापन सौंपा . सौंपे गए ज्ञापन में जवाहर महाली और राहुल महतो द्वारा कहा गया की इन दिनों सड़क दुर्घटना काफी चरम पर है कहें तो जिला प्रशासन सड़क सुरक्षा अभियान चला रही है परंतु यह सिर्फ मोटर साइकल वालों तक ही सीमित नजर आती हैं। दिन रात ओवरलोडेड ट्रक सारे ट्रैफिक नियमों को ताक पर रखकर शान से चल रहे हैं ऐसा प्रतीत होता है की इन ओवर लोडेड ट्रकों के लिए कोई नियम कानून नहीं है हमेशा इन ट्रकों की वजह से सड़कों पर दुर्घटनाएं हो रही है । आपको बताते चलें की इन दुर्घटनाओं का शिकार ज्यादातर मोटरसाइकिल चालक होते हैं ये ट्रक किसी निजी कंपनी के आयरन एवं कोल इत्यादि लाते हैं और ट्रक सड़कों के किनारे जहाँ तहां पार्किंग करते हैं जिसके कारण ज्यादातर दुर्घटनाएं हो रही है उन्होंने ज्ञापन में यह भी लिखा है कि इन ट्रकों से गिरने वाले कोल एवं आयरन के टुकड़े रोड पर प्रदूषण फैलाते हैं और यह प्रदुषण भी दुर्घटनाओं का मुख्य कारण है । वहीं आज कांड्रा थाना प्रभारी पास्कल टोप्पो को ज्ञापन सौंप के यह मांग किया गया की तत्काल इन वाहनों के अवैध पार्किंग को हटवाया जाए ताकि होने होने वाले दुर्घटनों पर अंकुश लग सके।
