
जिला मलेरिया पदाधिकारी के निर्देशानुसार जिले के सभी गांवों में स्वास्थ्य विभाग की ओर से मलेरिया की रोकथाम के लिए बुखार पीड़ित मरीजों का रक्त जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में मंगलवार को गम्हरिया प्रखंड के डुमरा पंचायत में यह अभियान चलाया गया। इस दौरान दर्जनों पीड़ित मरीजों के रक्त का नमूना जांच के लिए लिया गया। इस अभियान में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गम्हरिया के मलेरिया निरीक्षक संतोष कुमार, एमपीडब्ल्यू दीपक कुमार व स्थानीय साहिया दीदी शामिल थी.
