
कांड्रा सरायकेला मुख्यमार्ग के कांड्रा के थाना अंतर्गत चारडी के पास मंगलवार देर शाम अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल संख्या JH 05BF 2216 एवं साइकिल सवार को ठोकर मार कर फरार हो गया. जिसमें मोटरसाइकिल सवार जामडीह तिल्ला निवासी सुखदेव महतो की मौत हो गई वही साइकिल सवार रंगामटिया निवासी कुशल मार्डी गंभीर रूप से घायल हो गया.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार टाटा से सरायकेला की ओर आ रहा था वहीं साईकिल सवार सरायकेला की तरफ़ से आ रहा था जो सड़क पार कर भालू पहाड़ी गांव की ओर जा रहा था जैसे ही साइकिल सवार सड़क पार कर रहा था की बाइक सवार की टक्कर साइकिल सवार से हो गयी. टक्कर से दोनों कुछ दुरी पर जा गिरे. ठीक उसी दौरान पीछे से आ रही अज्ञात गाड़ी ने बाइक सवार को टक्कर मार दी और भागते बना. इस टक्कर से बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. वही साइकिल सवार भी गंभीर रूप से घायल हो गया है. जिसकी सूचना राहगीरों द्वारा कांड्रा थाना को दी गई. तत्काल सब इंस्पेक्टर प्रकाश रजक दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच जेआरडीसीएल एंबुलेंस के माध्यम से गंभीर रूप से घायल को एमजीएम अस्पताल भिजवाया. वही मृतक को सदर अस्पताल भेजा गया.घटना के बाद कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बन गई, जिसे कांड्रा पुलिस द्वारा सुचारु रुप से चालू करवाया गया. वहीं पुलिस अज्ञात वाहन की खोज में जुट गई है.
