
आदित्यपुर विकास समिति का एक प्रतिनिधिमंडल आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में सीएम के नाम गम्हरिया सीओ को ज्ञापन सौंपा। इसमें वृद्धा, विधवा, दिव्यांग पेंशन राशि 2 हजार रुपए प्रति माह करने की मांग की गई। वहीं सड़क दुर्घटना में मृतक के आश्रितों को 4 लाख रुपए सहायता राशि देने की मांग की गई है। बता दें कि अभी सरकार द्वारा विधवा, वृद्धा एवं दिव्यांग जनों को 1 हजार रुपए प्रति माह पेंशन दे रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में आदित्यपुर नगर निगम में करीब 7780, पूरे जिले में 1,20,720 एवं झारखंड राज्य के 24 जिलों में कुल 34,07,955 लोग पेंशन योजना का लाभ ले रहे हैं। इसमें अर्जुन प्रसाद यादव, रामानंद भक्ता, पूर्व पार्षद धनंजय गुप्ता, रामेश्वर सिंह यादव, कार्तिक चंद्र साहू, गोपाल साहू, सुचिता बारिक, पूर्व पार्षद संदीप साहू, एसएन यादव, देव प्रकाश, मुकेश झा, मो खालिद, राजू रजक, इंदर सिंह, रामचंद्र पासवान, अवधेश कुमार, प्रमोद गुप्ता, रघुनाथ प्रसाद सिंह, पीके झा, मुकेश गिरी, दिलीप मंडल, मिथिलेश झा, राकेश कुमार, विनोद कुमार, भूपेंद्र सिंह आदि शामिल हुए।
