
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं कार्यकारी अध्यक्ष अंबुज कुमार के निर्देश पर जिला कमेटी के महासचिव रामा शंकर पांडे के नेतृत्व में आदित्यपुर शेरे पंजाब चौक पर विशाल नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिला कार्यकारी अध्यक्ष अंबुज कुमार ने कहा कि मोदी सरकार जब तक नौजवानों को रोजगार, देश में अडानी का भ्रष्टाचार, पेट्रोलियम पदार्थों के बढ़ते मूल्य पर लोकसभा में चर्चा नहीं करती है तब तक कांग्रेस पार्टी सड़कों पर संघर्ष कर मोदी सरकार का पोल खोलती रहेगी। वरिष्ठ नेता जगदीश नारायण चौबे ने कहा कि आदित्यपुर में जिस प्रकार ब्राउन शुगर का धंधा जोरों से फैला हुआ इसकी सप्लाई अडानी समूह के पोर्ट से किया जा रहा है। सभा को जिला उपाध्यक्ष विभास चौधरी, जिला महासचिव खिरोद सरदार, जिला महासचिव रामा शंकर पांडे, प्रेस प्रवक्ता धर्मेंद्र कुमार, सिद्धेश्वर उपाध्याय, मुबारक मोमिन, वैजयंती बारी, कुणाल राय, मुन्ना सिंह आदि ने संबोधित किया।
