
कांड्रा/ कांड्रा बस्ती में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री श्री सार्वजनिक चड़क पूजा कमिटी कांड्रा बस्ती द्वारा चड़क पूजा का आयोजन किया जा रहा है. आपको बता दें कि श्री श्री सार्वजनिक चड़क पूजा समिति कांड्रा बस्ती की ओर से आयोजित दो दिवसीय अनुष्ठान के पहले दिन 14 अप्रैल को शाम 7 बजे से छोपल छोपल , मुर्गा पाड़ा, रधनी फोड़ा का आयोजन किया गया है जिसमें रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा

और रात्रि को छऊ नृत्य का आयोजन किया गया है. वहीं 14 को शुक्रवार को धूमधाम से भोक्ता टांगा मनाया जाएगा.वहीं श्री श्री सार्वजनिक चड़क पूजा कमिटी कांड्रा बस्ती के अध्यक्ष विजय महतो ने बताया कि 13 और 14 अप्रैल को चड़क पूजा मनाया जाएगा.

बताया गया कि श्री श्री सार्वजनिक चड़क पूजा कमिटी कांड्रा बस्ती की ओर से आयोजित दो दिवसीय अनुष्ठान के पहले दिन 13 यानी गुरुवार को छोपल-छोपल , मुर्गा पाड़ा, रधनी फोड़ा और वहीं रात्रि को छऊ नृत्य का आयोजन किया गया है. वही दूसरे दिन यानी शुक्रवार को धूमधाम से भोक्ता टांगा का त्यौहार मनाया जाएगा.

आप को बताते चले की 1931 से यहां पर भोक्ता टांगा का त्यौहार मनाया जा रहा है. भोक्ता टांगा लोगों के आकर्षण का केंद्र रहता है. सैकड़ों की संख्या में लोग भोक्ता टांगा देखने के लिए आते हैं . उन्होंने कहा कि इस बर्ष होने वाले छऊ नृत्य में महिलाओं की समिती द्वारा छऊ नृत्य की प्रस्तुति की जाएगी और दूसरे दिन भक्तों द्वारा अपनी पीठ पर नुकीली कील लगाकर लकड़ी के ऊंचे खंभे के सहारे लटक कर भोलेनाथ के प्रति आस्था प्रकट की जाती है.

वहीं चड़क पूजा को सफल बनाने में मुख्य रुप से श्री सार्वजनिक चड़क पूजा कमिटी कांड्रा बस्ती के अध्यक्ष विजय महतो,महासचिव राजकिशोर महतो, उपाध्यक्ष मुकेश महतो,सचिव धनंजय महतो, सह सचिव अमित महतो, सुमित महतो, कोषाध्यक्ष चंदन दास मोदक, आकाश महतो, शक्ति दास मोदक, विवेक महतो

वही संरक्षक श्री मनोज महतो, राजेश महतो, अनिल महतो, सुधीर महतो ( छूटका), विनोद सेन, अजीत महतो, संजय महतो, संतु महतो, टीटू दास, आशुतोष मोदक, विकास दास मोदक, जॉन्टी, कार्तिक महतो, राकेश महतो, जितेन महतो, अशीष महतो, चक्कन, रोहित महतो, सुरेश महतो, बुगरू, नकुल, मक्खन, भागना, तूफान, सचिन, सुमित, भीम महतो लगे हुए है
