
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गुरुवार पहली जनवरी को एवं विभिन्न संगठनों ने खरसावां शहीद स्थल पहुंचे और खरसावां गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की इस दौरान मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने हेलीपैड पर गार्ड ऑफ ऑनर लेने से इंकार कर सरलीकृत सादगी का परिचय दिया,

मुख्यमंत्री ने कहा कि आदीवासी समुदाय के वीरों ने जल ,जंगल और जमीन के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया, खरसावां का शहीद स्थल हमारे इतिहास का एक ऐसा अध्याय है जिसे भुलाया नहीं जा सकता, मुख्यमंत्री ने कहा कि गुवा गोलीकांड के शहीदों के तर्ज पर खरसावां गोलीकांड के शहीदों और उनके आश्रितों को सम्मान देने के लिए जल्द ही एक कमेटी गठित करेगी,

इस कमेटी का उद्देश्य शहीदों की पहचान और उनके आश्रितों को राज्य सरकार के योजनाओं का लाभ पहुंचाना होगा, इस दौरान विधायक दशरथ गागराई, सांसद जोबा मांझी, विधायक सविता महतो, विधायक सुखराम उरांव, दीपक बिरूवा,पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, कांग्रेस के छोटेराय किस्कू, जेकेएलम के प्रेम मारडी,कारूवा समाज के प्रदेश कोषाध्यक्ष गुरूचरण मुखी,

अनुसूचित जाति जनजाति एकता मंच के जिला संरक्षक रंजन कारूवा, कांग्रेस अनुसूचित जाति पश्चिम सिंहभूम अध्यक्ष सूरज मुखी, मानवाधिकार सहायता संघ कोल्हान प्रमंडल अध्यक्ष जवाहर लाल महाली, जिला परिषद सदस्य लक्ष्मी सरदार, एवं विभिन्न संगठनों ने शहीद स्थल पर पारंपरिक वेशभूषा में श्रद्धांजलि दी
