
नोवामुंडी, 4 फरवरी 2026 – सामाजिक कार्यकर्ता यदुमणि साहू ने अपने पोते के पहले जन्मदिन के अवसर पर

नोवामुंडी रेलवे फाटक के पास गरीब बच्चों, स्थानीय लोगों और स्कूली बच्चों के बीच खिचड़ी का वितरण किया। सभी खिचड़ी खाकर बहुत प्रसन्न दिखे।

साहू ने कहा कि अपने बच्चों के जन्मदिन पर भी वे गरीबों के साथ अपनी खुशी साझा करते हैं। यह पहल समाज में खुशी बाँटने और मानवता की मिसाल पेश करने वाली है।
