
चाईबासा, 4 फरवरी 2026 – भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा, पश्चिम चाईबासा के जिला अध्यक्ष श्री शंभू हजरा के नेतृत्व में मोची साही, चाईबासा में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती के अवसर पर बड़े हर्षोल्लास के साथ

कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गुरु रविदास जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह ने संत गुरु रविदास जी के विचारों — सामाजिक समरसता, समानता और मानव कल्याण — को अपनाने का संकल्प लिया।.कार्यक्रम में मुख्य रूप सेप्रदेश के प्रमंडलीय प्रवक्ता सह जिला कार्यक्रम प्रभारी श्री नवल किशोर पासवान जी, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला महामंत्री श्री राम अवतार रवि, gभाजपा जिला महामंत्री श्री प्रताप कटिहार,
भाजपा नगर अध्यक्ष श्री राकेश पोद्दार,
पूर्व नगर अध्यक्ष श्री अजय खत्री,
युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री चांदमोहन तियु,
श्री पिंटू जायसवाल एवं नगर आईटी सेल संयोजक दुवारिका शर्मा, सहित भाजपा के कई कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने संत गुरु रविदास जी के आदर्शों को वर्तमान समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
