
“नया साल के पहले दिन पौष पूर्णिमा के शुभ अवसर पर शनि देव पावन धाम मंदिर कान्ड्रा बाजार नीलकंठ बाबा के प्रांगण में सत्यनारायण पूजा आज शनिवार, 3 जनवरी 2026 को सुबह 10 बजे से होगी। समाजसेवी रोशन प्रसाद साव के नेतृत्व में होने वाली इस पूजा का उद्देश्य क्षेत्र के लोगों के जीवन में खुशहाली और शनि देव की कृपा बनाए रखना है। रोशन प्रसाद साहू ने बताया कि पूजा के बाद 1:00 बजे भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया जाएगा, और शाम 5:30 बजे शनि महाराज की आरती के साथ भक्तों के बीच खिचड़ी का वितरण भी होगा।
इसके अलावा, 4 जनवरी 2026 को सुबह 10:00 बजे से 2:00 बजे तक पंच कुंडीय महाज्ञ गायत्री पूजा का आयोजन ओर भक्तों के बीच बरसात का वितरण किया जाएगा। इस पूजा में भी क्षेत्र के लोगों से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की गई है।
