
गम्हरिया: जिला परिषद सदस्य शंभू मंडल की अध्यक्षता में कोलाबिरा स्थित जिला परिषद कार्यालय में युवाओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए युवाओं ने भाग लिया और बेरोजगारी, नशामुक्ति, और खेल के क्षेत्र में विकास जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की।शंभू मंडल ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में मोबाइल की वजह से युवा अपने पारंपरिक खेलों को भूल रहे हैं, जो कि एक चिंताजनक स्थिति है। उन्होंने युवाओं को खेल में आगे आने का आह्वान किया और कहा कि खेल के माध्यम से ही युवा नशा जैसी बुरी आदतों से दूर रह सकते हैं।इस अवसर पर एजेसी चोड़ा के खिलाड़ियों को खेल सामग्री के लिए सहयोग दिया गया, ताकि वे अपने खेल को और बेहतर बना सकें। शंभू मंडल ने कहा कि वे युवाओं के साथ मिलकर जिले में खेल के विकास के लिए काम करेंगे।इस बैठक में अनिल महतो, संजय नाग, शिवराम बास्के, विनोद मंडल, लालू सोरेन, संजय हांसदा, लालू हांसदा, अजय मंडल, राजीव हांसदा, फागु हांसदा समेत कई युवा उपस्थित थे।
