
सरायकेला: चक्रवात अर्णव के प्रभाव से जिला मुख्यालय सरायकेला में दिनभर छिटपुट बारिश हुई और आकाश में काले बादल छाए रहे, बाजार में चहल-पहल कम रहने के बावजूद सरकारी आफिसों में कामकाज जारी रहा, सरायकेला समाहरणालय सभागार में भारत की जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के कार्य सफल संचालन हेतु कार्यक्रम का अपर उपायुक्त जयवर्धन ने दीप प्रज्वलित कर इसका उद्घाटन किया , बताया गया कि 28 और 29 अक्टूबर को चार्ज स्तर के अधिकारीयों का प्रशिक्षण हो रहा है इसके बाद 30 से 31 अक्टूबर तक तकनीकी सहायकों एवं चार्ज लिपिकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा, कार्यक्रम में जन गणना विभाग ( रांची) के संयुक्त निदेशक सत्येन्द्र कुमार गुप्ता ,

सरायकेला संख्या की अन्वेषण अर्जुन राम द्वारा जनगणना कार्य के विभिन्न चरणों सहित विभिन्न विंदुओं की जानकारी दी गई , इसके अलावे एक नवंबर को होने वाले झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा जिला में सफल एवं कदाचार मुक्त संचालन को लेकर टाउन हॉल में संबंधित पदाधिकारियों की बैठक हुई , बैठक में अपर उपायुक्त जयवर्धन के अलावे जिला शिक्षा पदाधिकारी कैलाश मिश्र ने संबंधित पदाधिकारियों को विभिन्न विंदुओं पर ब्रीफिंग की सरायकेला खरसावां जिला में 1 नवंबर को 30 परीक्षा केंद्रों में दो पालियों में परीक्षा आयोजित होनी है, चक्रवात के प्रभाव को लेकर जिला प्रशासन सतर्क रहा उपायुक्त के निर्देशानुसार जिला अंतर्गत सभी कोटि के सरकारी एवं गैर-सरकारी स्कूलों में वर्ग केजी से बारह तक की कक्षाओं में पठन पाठन कार्य पूर्ण रूप से 29 अक्टूबर को स्थगित रहेगा , इस संबंध में जिला शिक्षा अधीक्षक एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी ने संयुक्त कार्यालय आदेश जारी की है इधर रात को भी रूक रूक कर बारिश जारी है।
