
जमशेदपुर : बिहार के मुंगेर जमालपुर में आयोजित विश्व स्तरीय धर्म महासम्मेलन प्रकृति के गोद में बसे आध्यात्मिक केन्द्र “आनन्द सम्भूति” मास्टर यूनिट अमझर कोलकाली के मैदान में आनन्द मार्ग प्रचारक संघ के पुरोधा प्रमुख श्रद्धेय आचार्य विश्वदेवानन्द अवधूत ने धर्म महासम्मेलन में आनंद प्रचारक संघ जमशेदपुर के सुनील आनंद को चिकित्सा के क्षेत्र में काम करने के लिए भारत देश के 6 लोगों में एक सुनील आनंद को “चिकित्सा मित्र” सम्मान से सम्मानित किया गया। सुनील आनंद की अनुपस्थिति में यह सम्मान जमशेदपुर के सीताराम देव ने स्वीकार किया। रक्तदान, रोगियों को खोज कर चिन्हित कर मोतियाबिंद ऑपरेशन, तालु काटे ओंठ कटे बच्चे का ऑपरेशन एवं अन्य तरह के चिकित्सा के क्षेत्र में काम करने के लिए यह सम्मान दिया गया।

