
सरायकेला:चौका थाना क्षेत्र के कुरली में आदिवासी की जमीन पर अवैध कब्जा का आरोप कार्रवाई नहीं होने पर आक्रोश श्रमिक संघ के केन्द्रीय महासचिव शैलेन्द्र मैथी के नेतृत्व में सैकड़ों महिला – पुरुषों ने किया प्रदर्शन 7 दिनों में कार्रवाई नहीं होने पर कंपनी घेराव की चेतावनी। चांडिल अंचल के खूंटी पंचायत अंतर्गत कुरली गांव में आदिवासी जमीन विवाद ने तूल पकड़ लिया है कुरली सिथत मेसर्स जय मंगला स्पंज आयरन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के प्रबंधक पर आदीवासी रैयत सनाराम मांझी की जमीन को गैर कानूनी तरीके से हड़पने का आरोप लगा है, इधर कार्रवाई नहीं होने से नाराज़ झारखंड श्रमिक संघ (झामुमो) ने सोमवार को चांडिल प्रखण्ड सह अंचल कार्यालय पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा, मंगलवार को झारखंड श्रमिक संघ के केन्द्रीय महासचिव शैलेन्द्र मैथी के नेतृत्व में सैकड़ों महिला- पुरुषों ने नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए प्रदर्शनकारियों ने आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी, कंपनी प्रबंधक द्वारा सनाराम मांझी की निजी जमीन का अवैध रूप से स्थानांतरण कर चारदीवारी का निर्माण, जमीन मेड़ को समतल किया, प्लास पेड़ों को काटे पीड़ित परिवार द्वारा 16 अक्टूबर 2026 को चांडिल अंचल अधिकारी को लिखित शिकायत,जिसकी प्रतिलिपि उपायुक्त सरायकेला खरसावां, भूमि सुधार उप समाहर्ता LRDC चांडिल, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चांडिल और झारखंड सरकार को भेजी गई थी,संघ का आरोप प्रशासन ने कोई संज्ञान नहीं लिया,एफआई आर दर्ज करने से इंकार का आरोप पीड़ित पक्ष 21 अक्टूबर चौका थाना में प्राथमिकी दर्ज करने गया लेकिन थाना प्रभारी की अनुपस्थिति में मुंशी ने आवेदन लेने से इंकार कर दिया, दूरभाष पर संपर्क करने पर थाना प्रभारी ने इसे जमीन का मामला बताकर अंचल अधिकारी के पास जाने की सलाह दी आवेदक ने भारतीय डाक विभाग के माध्यम से थाना को प्राथमिकी के लिए आवेदन भेजा शैलेन्द्र मैथी केन्द्रीय महासचिव, झारखंड श्रमिक संघ, झामुमो केन्द्रीय समिति के वरिष्ठ ने कहा कोल्हान और झारखंड में पूंजीपति, उद्योगपति द्वारा गलत एग्रीमेंट से आदीवासी की जमीन की खरीद बिक्री करवा रहे हैं,16 अक्टूबर को लिखित दिया, सीओ, डीसी, एसपी, एसडीओ, थाना प्रभारी को दिये, लेकिन FIR तक नहीं लिया गया उन्होंने कहा हूं राजस्व पदाधिकारी और अंचल अधिकारी को ज्ञापन देंगे अगर 7 से 15 दिन के अंदर कार्रवाई नहीं हुई तो कंपनी के चारों तरफ लेट जायेंगे जब तक फैसला नहीं होगा कंपनी को घेरे रहेंगे इस अवसर पर सुधाकर गोप, प्रफुल्ल सिंह मुंडा,रिजू मांझी, सुखलाल मांझी, खुदीराम मुंडा, सागर सोरेन, श्रीराम मांझी,गौर हांसदा,मैथालाल कर्मकार, बाबुल सिंह सरदार, सनातन मुंडा, शिबू सोरेन, दिलीप प्रमाणिक,राम हांसदा, सुखराम टुडू, पतिराम मांझी, संजीव टुडू, बलराम मांझी, रूप चांद कालिंदी सहित सैकड़ों महिला-पुरुष उपस्थित रहे
