

सरायकेला। सरायकेला-खरसावां जिले के खरसावां थाना क्षेत्र की आमदा ओपी पुलिस ने चोरी के मामले का खुलासा करते हुए करीब पांच लाख रुपये मूल्य के सोना-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 19 अगस्त को सूचना मिली थी कि 5 अगस्त को खरसावां थाना कांड संख्या 37/26 में चोरी किए गए गहने गुलगुलिया बस्ती आमदा निवासी ललन सिंह मोदी उर्फ टीका सिंह मोदी के घर में छिपाकर रखे गए हैं। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम जब उसके घर पहुंची तो पुलिस को देखकर वहां मौजूद लोग भागने लगे। इस दौरान एक व्यक्ति को पकड़ लिया गया।
पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम ललन सिंह उर्फ टीका सिंह मोदी बताया। इसके बाद पुलिस ने उसके घर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान टीना की अलमारी के नीचे जमीन में गड़े एक प्लास्टिक के पोटली से भारी मात्रा में सोना-चांदी के आभूषण एवं अन्य सामान बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने क्षेत्र के विभिन्न घरों में चोरी करने की बात स्वीकार की।
चार आरोपी गिरफ्तार
ये सामान हुआ बरामद
पुलिस ने मामले में ललन मोदी उर्फ टीका मोदी (करीब 44 वर्ष), अनु मोदी (19 वर्ष), रूपा मोदी (22 वर्ष) और कुंती मोदी (21 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी गुलगुलिया बस्ती आमदा, थाना खरसावां क्षेत्र के रहने वाले बताए गए हैं।
पुलिस ने पायल, चांदी के सिक्के, सोने के लॉकेट, कान की बालियां, नाक की बाली, ताबीज, अंगूठी, चांदी के कड़े, पायल, बिछिया, कमर खोंसनी, गले की चेन, दुल्हन की बिछिया सहित सोने-चांदी के कई आभूषण बरामद किए हैं। इसके अलावा एक स्क्रीन टच मोबाइल फोन और टाइटन कंपनी की हाथ घड़ी भी बरामद हुई है।
पुलिस के मुताबिक बरामद सामान की अनुमानित कीमत लगभग पांच लाख रुपये है। मामले में खरसावां थाना आमदा ओपी कांड संख्या 39/26 के तहत संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी ललन मोदी का पूर्व में भी विभिन्न थानों में आपराधिक इतिहास रहा है। कार्रवाई में आमदा ओपी प्रभारी पु०अ०नि० राम रेखा पासवान, पु०अ०नि० योगेश रजक, सअनि रोपना राम कांशी तथा आ०-199 राजेन्द्र नाथ किस्कू शामिल रहे।
