
कांड्रा – चांडिल पथ के कि.मी. 6.00 से 12.33 तक 6.33 किमी सड़क का शिलान्यास 02.12.2025 को हुआ था, लेकिन 11 महीने बाद भी निर्माण शुरू नहीं हो सका है। लगातार बारिश और भारी वाहनों से सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।एसडीएम नितिन शिवम गुप्ता की अध्यक्षता में चांडिल प्रखंड कार्यालय में बैठक हुई। बीडीओ तालेश्वर रविदास, जनप्रतिनिधि और विभागीय अधिकारी मौजूद थे। बैठक में निर्णय लिया गया कि टेंडर फाइनल होने तक एजेंसी से सड़क को तत्काल मोटरेबल कराया जाए।


विभाग ने बताया कि सड़क का रिटेंडर होना है, जिसकी संचिका विभाग को भेजी जा चुकी है।ग्रामीणों का विरोध स्थानीय लोगों ने पहले बैरिकेडिंग, फिर मरम्मत की मांग की है।

आंदोलनकारी कृष्ण चंद्र महतो ने कहा कि टेंडर और उद्घाटन में राजनीतिक खेल हुआ है।ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि बैरिकेडिंग नहीं होने तक मरम्मत कार्य नहीं करने देंगे। प्रशासन ने उपायुक्त से चर्चा कर समाधान निकालने का आश्वासन दिया है।
