
नगर निगम चुनावी माहौल में पूर्व मंत्री बना गुप्ता द्वारा प्रेस कांफ्रेंस के दौरान अमर्यादित बयान बाजी ने महिलाओं में रोष पैदा कर दिया है। बुधवार को
कविता परमार द्वारा पूर्वी सिंहभूम जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त को जमशेदपुर पश्चिमी के पूर्व स्वस्थ मंत्री के बयान के खिलाफ पत्र सौंपा गया।
इस पत्र के माध्यम से उन्होंने पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता के एक भाषण के दौरान सार्वजनिक महिला के साथ जोड़ते हुए एक टिप्पणी को दर्शाया है जो कि अकल्पनीय है । जानता के बिच आक्रोश है क्योंकि जिस महिला का नाम लिया गया है वह तो ना किसी राजनितिक पार्टी मे, ना किसी सार्वजनिक पार्टी मे एवं ना कोई चुनावी भूमिका मे है।
पत्र मे यह दर्शाया गया है कि :
- MCC-Part I (General Conduct) में स्पष्ट है कि “कोई भी प्रत्याशी या नेता राजनीतिक विरोध के दौरान व्यक्तिगत जीवन, चरित्र अथवा असंबंधित व्यक्तियों पर आलोचना नहीं करेगा।”
- Election Commission of India Circular (General Conduct, समय-समय पर जारी निर्देश) के अनुसार अपमानजनक, इशारात्मक या मानहानिकर बयान जो किसी व्यक्ति, विशेषकर महिला की गरिमा को ठेस पहुँचाते हो, Free & Fair Election के सिद्धांत के प्रतिकूल हैं।
- ECI Advisory on Responsible Campaigning (महिला सम्मान संबंधी निर्देश) में यह निर्देशित है कि चुनाव प्रचार में ऐसी भाषा से परहेज किया जाए जिससे महिलाओं की प्रतिष्ठा, निजता एवं सम्मान प्रभावित हों।
- इस प्रकार के बयानों से अन्य प्रत्याशियों को भी अनुचित व्यक्तिगत टिप्पणियों के लिए प्रोत्साहन मिलता है, जिससे संपूर्ण चुनावी वातावरण दूषित होता है।
यहाँ व्यक्तिगत एवं असार्वजनिक महिला को राजनीतिक विमर्श में घसीटा गया है। इस तरह का कार्य से समाज मे एक गलत संदेश जाता है ।
कविता परमार ने मीडिया को बताया कि पूर्व मंत्री के निर्जलता पूर्ण व्यवहार से पहले भी जमशेदपुर शर्मशार हुआ है और फिर इस तरह की बयानबाजी से महिला के सम्मान को ठेस पहुंचा है।
आज मुख्य रूप से कविता परमार, मंजू सिंह एवं अन्य गणमान महिला सदस्य उपस्थित थी।
