
राजद का एक प्रतिनिधिमंडल जियाडा के सचिव राकेश कुमार सिंह से मिला और उनसे आग्रह किया कि वे MSME में रजिस्ट्रेशन वाले फार्म को सरकारी दर पर भूमि आवंटन कर उद्योग को बढ़ावा दें। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि झारखंड में बेरोज़गारी दूर करने के लिए हेमंत सोरेन सरकार कई योजनाएं चला रही है, और जियाडा को इस दिशा में अहम भूमिका निभानी चाहिए। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश महासचिव अर्जुन प्रसाद यादव, मनोज कुमार पाण्डेय, अनुसुचित जन जाति के प्रदेश प्रधान महासचिव राम साय सोरेन, लक्ष्मी पुर्ति आदि उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि जियाडा के औद्योगिक क्षेत्र में वैसे लोग जो जमीन लीज पर लेकर कोई कारखाना नहीं चला रहे हैं या फिर वर्षों से सरकार के नियम के विरुद्ध भाड़ा लगा रखे हैं, उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जानी चाहिए।
