
सारजामदा पुराना बस्ती जाहेर टोला में मूलवासी कारूवा समाज के संस्थापक अमोल बेहरा की 15वीं पुण्यतिथि मनाई गई। समाज के प्रदेश अध्यक्ष कृष्णा बेहरा के अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में समाज के सभी पदाधिकारियों ने अमोल बेहरा के तस्वीर पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी।इस दौरान समाज के प्रदेश कोषाध्यक्ष गुरूचरण मुखी, महासचिव संजीत बेहरा, अखिल भारतीय अनूसूचित जाति जनजाति एकता मंच सरायकेला खरसावां जिला संरक्षक रंजन कारूवा, संजय मुखी, गणपति कारूवा, राजकुमार बेहरा, संतोष बेहरा, आनन्द कारूवा, बिमल मुखी, माडरू मुखी, अमरदीप मुखी, सुजीत मुखी, अभिजीत मुखी, विशाल तियु, शारदा कारूवा, शोभा मुखी, भारती मुखी, देवी मुखी, मालती मुखी, दमयंती मुखी, सुलोचना मुखी आदि उपस्थित थे। समाज के पदाधिकारियों ने अमोल बेहरा के द्वारा किए गए समाजोत्थान के अधूरे कार्यो को पूरे करने का संकल्प लिया।
