
दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत सीनी इंजीनियरिंग वर्कशॉप अधिकारियों की लापरवाही के कारण बदहाल होने के कगार पर है। एक समय यह वर्कशॉप कार्य के दक्षता में अव्वल नंबर पर था, लेकिन अब कर्मचारियों की कमी, वर्क आर्डर की कमी, समयनिष्ठा और कर्तव्यनिष्ठा की कमी के कारण यह बदहाली का सामना कर रहा है।अधिकांश विभाग के कर्मचारियों को एक ही विभाग गार्डरशाप में तैनात किया जा रहा है, और उच्च तकनीकी कर्मियों को सहायक लिपिक कार्य में प्रतिनियुक्त किया जा रहा है। कुछ कर्मियों को निजी कार्यों में उपयोग किया जा रहा है, जिससे कार्य पूर्ण रूप से प्रभावित हो रहा है। जिम्मेदार अधिकारी विलंब से आते हैं और समय से पूर्व ही अपने गंतव्य को ट्रेनों से रवाना हो जाते हैं, जिससे कार्य पूर्ण से प्रभावित हो रहा है।
यदि उच्च अधिकारियों द्वारा विशेष ध्यान नहीं दिया गया, तो यह वर्कशॉप बहुत जल्द ही बंद होने के कगार पर होगी।
