
बीडीओ सह एमओ सरायकेला मृत्युंजय कुमार ने गुरुवार को गम्हरिया प्रखंड के कई पीडीएस दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रखंड के टेटोंपोसी स्थित शिव शक्ति महिला समूह का दुकान बंद पाया। दुकान बंद पाए जाने पर उन्होंने सम्बंधित दुकानदार को फटकार लगा स्पष्टीकरण मांगा है। इस क्रम में वे नारायणपुर स्थित धनंजय मुखी के दुकान भी पहुंचे। वहां कार्डधारियों ने उन्हें निलंबित डीलर का राशन कार्ड इसमें टैग करने से खाद्यान्न वितरण में आ रही समस्या से अवगत कराया गया। एमओ ने आवश्यक कार्रवाई करने का भरोसा दिया। वहीं ऊपर दुगनी पंचायत के राशन डीलर के दुकान पर औचक छापामारी में अनियमितता पाई गई। दुकानदार से भी स्पष्टीकरण की मांगी गई। बीडीओ मृत्युंजय कुमार ने कहा कि संतोषप्रद स्पष्टीकरण नहीं मिलने पर उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि औचक छापामारी लगातार जारी रहेगी ताकि लाभुकों को उनके हक के अनुसार उचित खाद्यान्न का आवंटन हो सके।
