
प्रखंड मुख्यालय सभागार में टाटा स्टील फाउंडेशन के मानसी की ओर से पोषण माह सह अन्नप्राशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 21 शिशुओं का अन्नप्राशन किया गया।कार्यक्रम में पोषण अभियान तथा पोषण माह का महत्व बताया गया। सीडीपीओ साधना चौधरी ने कहा कि अन्नप्राशन संस्कार छठे या सातवें माह में किया जाता है। छठे या सातवें माह के बाद शिशु को मां के दूध के साथ-साथ बेहतर पोषण के लिए उपरी आहार देना शुरू किया जाता है। 6 माह पश्चात शिशु का विकास तेज गति से होता है और उसे अधिक पोषण की आवश्यकता होती है। इसलिए शिशु को उपरी आहार देना जरूरी होता है। इसमें प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा प्रमिला कुमारी, टाटा स्टील फाउंडेशन संजोजक चंपावती हांसदा समेत महिलाएं, आंगनबाड़ी सेविका व सहायिका शामिल हुए।
