
विश्व हिन्दू परिषद धर्मप्रसार बिरसा सेवा प्रकल्प आरोग्य रक्षक प्रशिक्षण वर्ग आदित्यपुर गंगोत्री नर्सिंग होम में 10 सितम्बर से चल रहा है। दस दिवसीय प्रशिक्षण में सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के 20 महिलाओं को आरोग्य रक्षक की प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्हें मानसिक, शारिरीक एवं बौधिक रूप से तैयार कराया जा रही है। इसमें उन्हें अपने धर्म, संस्कृति, संस्कार एवं मेडिकल सम्बन्धी प्राथमिक जानकारियां दी जाएगी। यह प्रशिक्षण डॉक्टरों के पैनल डॉ जेएन दास एवं डॉ भोला लोहार की देख रेख में दिया जा रहा है। मुख्य रुप से चित्रकूट से पधारे झारखंड संत प्रमुख प्रखर राष्टीय प्रवक्ता युवा महंत श्री श्री 108 स्वामी सीताराम शरण जी महाराज ने कहा स्वास्थ्य एक व्यक्ति की शारीरिक, मानसिक और सामाजिक बेहतरी को संदर्भित करता है। डा जेएन दास ने कहा 1948 में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने किसी व्यक्ति की संपूर्ण शारीरिक, मानसिक और सामाजिक स्थिति को स्वास्थ्य में शामिल किया है न केवल बीमारी का अभाव। इसमें
झारखण्ड प्रांत विधि प्रमुख दीपक शर्मा, धर्मप्रसार प्रमुख संजय चौरसिया, सह प्रमुख सचिदानन्द, जिलाध्यक्ष राजू चौधरी, जमशेदपुर कार्यालय प्रमुख संजय सिंह, मुनीलाल, शंकर राव, विवेक सिंह आदि शामिल हुए।
