
आदित्यपुर-कांड्रा रोड पर बिको मोड़ के पास गुरूवार दोपहर एक तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर भाग गया। इसकी वजह से उक्त मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और लगभग आधे घंटे तक आवागमन बाधित हो गया। सूचना पर यातायात प्रभारी राजेश कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंच दोनों वाहनों को बीच सड़क से हटाकर आवागमन चालू करवाया। कार जुगसलाई से गम्हरिया की ओर आ रही थी। इस बीच पीछे से आ रही ट्रेलर ने उसे टक्कर मार दिया।
