
कांड्रा, गम्हरिया,कोलाबिरा व आसपास के विद्यालयों व शिक्षण संस्थानों में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया. वहीं उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय कोलाबिरा में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन जिला परिषद सदस्य शंभू मंडल ने किया. इस दौरान बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया. बच्चे काफी खुश दिखे. वहीं विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया. इस बीच जिला परिषद सदस्य शंभू मंडल ने कहा कि सभी लोगों के जीवन में शिक्षक की अहम भूमिका होती है. शिक्षक के बिना सभी का जीवन व्यर्थ है, क्योंकि शिक्षा पाकर ही हम अपने भविष्य को उज्जवल कर सकते हैं .
अपने सपने को साकार कर सकते हैं व अपने भविष्य में सही निर्णय लेने के काबिल बन सकते हैं.
जिला परिषद सदस्य शंभू मंडल ने कहा कि शिक्षक एक कुम्हार की तरह होता है जो थपकी मार मार कर विद्यार्थी रूपी घड़े को निखारता है. उसकी बुराइयों को दूर करता है .उन्होंने कहा कि गुरु के क्रोध में भी प्यार और बच्चों के प्रति भलाई छुपी होती है.
इसीलिए हमें अपने गुरुजनों का सम्मान करना चाहिए.
