
संवाददाता संचार भारत न्यूज़, नोवामुंडी
संग्राम साई गणेश पूजा पंडाल में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत माहौल देखने को मिला। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल एवं दुर्गा वाहिनी के कार्यकर्ताओं द्वारा रात 8 बजे 21 फीट ऊंची भगवान हनुमान जी की प्रतिमा के समक्ष विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान पूरा पंडाल भक्तिमय वातावरण और जयघोष से गूंज उठा।
पूजा-अर्चना के पश्चात सभी भक्तों ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया। हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ से वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया। श्रद्धालुओं ने भगवान बजरंगबली से सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर गणेश पूजा कमेटी के सदस्यों के साथ-साथ विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। जिला धर्म प्रचार प्रमुख निलेश ठक्कर द्वारा कार्यकर्ताओं एवं पूजा कमेटी के सदस्यों को सम्मानित किया गया। साथ ही उपस्थित लोगों के बीच धार्मिक पुस्तकों की प्रतियां वितरित की गईं।

कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल एवं दुर्गा वाहिनी के कार्यकर्ताओं सहित गणेश पूजा कमेटी के सदस्य और श्रद्धालु उपस्थित रहे। धार्मिक आयोजन ने नोवामुंडी में भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक उत्साह की अनूठी छटा बिखेर दी।
