
संवाददाता संचार भारत न्यूज़, नोवामुंडी
आज़ाद बस्ती स्थित गणेश पूजा पंडाल में गणेश पूजा के शुभ अवसर पर आज रात भव्य ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया.कार्यक्रम का आयोजन आज़ाद बॉयज़ क्लब पूजा कमिटी की ओर से किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं स्थानीय लोग शामिल हुए.
रात 9:30 बजे से शुरू हुए ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम में जमशेदपुर से पहुंची कलाकारों की टीम ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया.कलाकारों ने एक से बढ़कर एक मधुर गीतों और आकर्षक डांस की प्रस्तुति देकर पूरे माहौल को संगीतमय बना दिया.

कार्यक्रम के दौरान जैसे-जैसे गीतों की प्रस्तुति आगे बढ़ती गई, वैसे-वैसे दर्शकों में उत्साह भी बढ़ता गया। शानदार संगीत, बेहतरीन डांस और कलाकारों की उम्दा प्रस्तुति ने पूजा पंडाल में मौजूद लोगों को देर रात तक बांधे रखा.श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम का जमकर आनंद लिया और कलाकारों की प्रस्तुतियों पर तालियों से उनका उत्साहवर्धन किया।
गणेश पूजा के धार्मिक उल्लास के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम ने आज़ाद बस्ती के माहौल को पूरी तरह उत्सवमय बना दिया। पूजा कमिटी की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सदस्यों एवं स्थानीय लोगों की सक्रिय भूमिका रही।
आज़ाद बॉयज़ क्लब पूजा कमिटी ने गणेश पूजा के अवसर पर क्षेत्रवासियों को सांस्कृतिक मनोरंजन से जोड़ने की यह पहल की, जिसे स्थानीय लोगों ने काफी सराहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में कमेटी के सभी सदस्यों का योगदान रहा
