
जमशेदपुर। जनता दल यू के पूर्व नगर अध्यक्ष एवं ट्रांसपोर्टर गुरदीप सिंह पप्पू सहित 14 भाजपा एवं सामाजिक नेताओं को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया है। इस मामले जीआर 2340/2017 की सुनवाई न्यायिक दंडाधिकारी जितेंद्र राम के अदालत में हुई और अभियोजन पर्याप्त साक्ष्य नहीं दे पाया।आरोपियों का बचाव वरीय अधिवक्ता मलकीत सिंह सैनी, मनप्रीत सिंह सैनी आदि ने किया। नगर प्रबंधक रंजन कुमार पांडे की शिकायत पर साकची पुलिस ने 22 अगस्त 2017 को यह मामला दर्ज किया था।रंजन कुमार पांडे के अनुसार जिला प्रशासन के निर्देश पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा था। पलंग मार्केट के पास इस दौरान उन पर भाजपा नेता रॉकी सिंह, सेंट्रल सिख नौजवान सभा के पूर्व प्रधान सतिंदर सिंह रोमी, गुरदीप सिंह पप्पू, गुरप्रीत सिंह, हरजिंदर सिंह रिंकू, ध्रुव मिश्रा, शिवम राव, अजीत सिंह गंभीर हेमंत साहू सतीश शर्मा, दशरथ शुक्ला एवं जुगसलाई के सुखविंदर सिंह साबी ने मारपीट किया और सरकारी काम में बाधा पहुंचाया। जान बचाने के लिए काशीडीह चौक की और भाग वहां तक इन लोगों ने पीछा किया था।
