
कांड्रा। कांड्रा स्टेशन से चांडिल जाने वाली अपलाइन में झांझर पुल से पहले पोल संख्या 389/S11 के पास शनिवार की देर रात एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। बताया जाता है कि गुड्स ट्रेन के चालक ने ट्रैक के किनारे शव पड़े होने की सूचना रेलवे कंट्रोल को दी, जिसके बाद डायरी एंट्री कराई गई।
सूचना मिलते ही आरपीएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। वहीं कांड्रा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंचकर शव की पहचान और घटना के कारणों की जांच में जुट गई। शव की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। आरपीएफ और कांड्रा पुलिस शव की पहचान कराने में जुटी हुई है।
वहीं, अपलाइन से शव को सड़क तक लाने में कांड्रा पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिसकर्मियों ने दुर्गम रास्ते और झाड़ियों के बीच से शव को सावधानीपूर्वक बाहर निकालकर सड़क तक पहुंचाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है
