
बड़ा जामदा। आज रात कांडे नाला के आसपास हाथियों का झुंड देखे जाने से इलाके में हलचल मच गई। हाथियों की मौजूदगी की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और झुंड की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है।वन विभाग की टीम हाथियों को आबादी वाले क्षेत्र से दूर जंगल की ओर भगाने का प्रयास कर रही है। वहीं, आसपास के ग्रामीणों को सतर्क रहने और हाथियों के करीब नहीं जाने की सलाह दी गई है।वन विभाग की टीम स्थिति पर लगातार नजर रख रही है, ताकि हाथियों और ग्रामीणों के बीच किसी तरह का टकराव न हो और अप्रिय घटना को रोका जा सके।
