
जिले के फोटोग्राफरों ने गम्हरिया में विश्व फोटोग्राफी दिवस धूमधाम से मनाया। मुख्य रूप से मौजूद रोमियो क्रिश्चियन दास, दीदार सिंह भोगल, मुकेश प्रसाद एवं बाबूलाल प्रसाद ने कैमरे को माला पहना कर और दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद केक काटकर मौजूद फोटोग्राफरों के बीच वितरण किया। रोमियो क्रिस्टो दास ने सभी फोटोग्राफरों को वेडिंग फोटोग्राफी में लाइटिंग पोजिंग की जानकारी दी। दीदार सिंह भोगल ने वीडियो कैमरा सेटिंग की जानकारी दी। इसमें सुमंत शर्मा, मनोज गोराई, अखिल, प्रकाश, हर्ष, लकी, अभिषेक, रोहित, गोपाल, सूरज, अनिल, रामू, सुमित, राजू, प्रकाश आदि शामिल हुए।
