
कांग्रेस कैंप कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष अखिलेश तिवारी की अध्यक्षता में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 79वीं जयंती मनाई गई। इस दौरान उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। अखिलेश तिवारी ने राजीव गांधी की जीवनी पर प्रकाश डाल उसे आत्मसात करने की अपील की। इसमें फूलकांत झा, छोटराय किस्कू, जवाहरलाल महाली, राजू रजक, राधेश्याम सोनार, इंद्रकांत झा, शंकर शर्मा, राजेश गुप्ता आदि शामिल हुए।
